हापुड़, अगस्त 29 -- Hapur News: रक्षाबंधन पर सभी रुटों पर रोडवेज बसों में बहनों की भीड़ रही। इस दौरान बसों में सफर करने के लिए आपाधापी मच गई। बस स्टैंड, चौराहों पर यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद बसें मिल सकी। इंतजार के बाद बसें मिलने पर यात्रियों को राहत मिली। वहीं, हापुड़ डिपो के बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के दावे हवा-हवाई साबित हो गए। यह भी पढ़ें- Firozabad News: रोडवेज की टिकट 78 रुपये, डग्गेमार वाहनों ने वसूले 100 रुपयेरक्षाबंधन से पूर्व तैयारी रक्षाबंधन से पूर्व रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने सभी रुटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया था। अतिरिक्त बसें चलाकर रक्षाबंधन वाले दिन परेशानी नहीं होने देने के दावे किए गए थे, लेकिन रक्षाबंधन की सुबह से ही रोडवेज अधिकारियों ने बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के दावे फुस्त साबित...