Hapur News: रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर एवं देव नंदिनी ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान वैद्य वरुण शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। वैद्य करुण शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद के महान शल्य चिकित्सक आचार्य सुश्रुत ने रक्त के महत्व का विस्तार से वर्णन किया है। रक्तमोक्षण जैसी आयुर्वेदिक प्रक्रियाओं का उल्लेख प्राचीन ग्रंथों में मिलता है, जो विभिन्न विकारों में लाभकारी मानी गई हैं। शिविर के सफल संचालन में डॉ. आशुतोष, डॉ. सुरेश एवं डॉ. शिव कुमार का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.