Hapur News: रंजिश को लेकर गला दबाकर फायरिंग का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 29 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात पुलिस ने खेत से कब्जा हटवाने की रंजिश में घर में घुसकर मारपीट कर अंगोछे से गला दबाकर हत्या का प्रयास करने और तमंचे से गोली चलाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम दोयमी निवासी तरुणकांत त्यागी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी पैतृक कृषि भूमि गांव में है। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों को बटाई पर खेती करने के लिए जमीन दी थी। आरोप है कि बाद में जमीन को हड़पने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने 24 मार्च 2026 को थाना देहात और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर जमीन खाली कराने तथा कार्रवाई की मांग की थी। बाद में पुलिस के सहयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.