हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: गंगा नगरी निवासी व्यक्ति ने पांच नामजद समेत 10 से अधिक लोगों पर रंगदारी की रकम न देने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित धनीराम सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह मुढ़ा बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित ने बताया कि उससे पड़ोसी गांव बलवापुर निवासी अशोक ने पिछले दिनों रंगदारी के रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर 18 जुलाई को आरोपी अशोक अपने साथी मुकेश, रजनीकांत, शिवम, नवीन, विपिन और 10 से अधिक अज्ञात लोग लाठी डंडे लेकर वहां आए और उसको रंगदारी की रकम न देने पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिल...