Hapur News: रंगदारी के रुपये नहीं देने पर दंपति को पीटा
हापुड़, जुलाई 14 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव निवासी दंपति के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा रंगदारी न देने पर अभद्रता करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उनके ही गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक आए दिन उनसे रंगदारी के रुपये मांगता है, जब वह नहीं देते है तो आरोपी उनके साथ गाली गलौज करता है। पीड़िता ने बताया कि अब उन्होंने पुलिस को शिकायत की तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि वह गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हो गए है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.