Hapur News: यूसुफ राजा बने समाजवादी छात्रसभा के नगर अध्यक्ष
हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा की सहमति से समाजवादी छात्रसभा हापुड़ के जिला अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने यूसुफ राजा को समाजवादी छात्रसभा का नगर अध्यक्ष हापुड़ मनोनीत किया है। यूसुफ राजा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं और छात्रों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। गौरव गोयल एवं सद्दाम कुरैशी ने कार्यकर्ताओं को बधाईयां दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.