हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: शहर से सटे गांव धनौरा निवासी एवं मेरठ मावेरिक्स के खिलाड़ी कार्तिक त्यागी ने यूपी टी-20 लीग के मैच में 153.6 रफ्तार से गेंद फेंकी है। जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है। गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन के बाद क्रिकेट प्रेमी खुश हैं। संडे में मेरठ मावेरिक्स और गोरखपुर लायंस के बीच भिड़ंत हुई। इसमें मेरठ मावेरिक्स के खिलाड़ी कार्तिक त्यागी का बेहतर प्रदर्शन रहा। कार्तिक ने 153.6 की स्पीड से तेज गेंद फेंकी। जिसका सामना क्रिकेटर प्रिंस यादव कर रहे थे। वह उक्त गेंद की गति से पूरी तरह चकमा खा बैठे और अपना विकेट गंवा दिया। प्रिंस यादव का कैच मेरठ मावेरिक्स के कप्तान और भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने लपका। मैच में बेहतर प्रदर्शन की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। कार्तिक के पिता योगेंद्र त्यागी काफी खुश हैं। जिले के...