Hapur News: यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण का मौका
हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: यूजी प्रथम वर्ष कक्षाओं में प्रवेश लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स को सीसीएसयू ने मौका दिया है। स्टूडेंट्स विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। छह सितंबर पंजीकरण की आखिरी तारीख है। सीसीएसयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों की यूजी कक्षाओं में पंजीकरण से छूटे स्टूडेंट्स को प्रवेश लेने का मौका मिल गया है। विवि ने दोबारा पंजीकरण खोल दिए हैं। इसमें ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है वह करा सकते हैं। इसके अलावा विवि की वेबसाइट पर पुराने पंजीकरण में स्टूडेंट्स संशोधन कर सकते हैं। एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि पंजीकरण से वंचित स्टूडेंट्स को विवि ने दोबारा मौका दिया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 5 तक कराएं पंजीयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.