हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: स्वर्ण ओबीसी एकता मंच जिला हापुड़ ने शिक्षा में समानता, यू.जी.सी नियमों की वापसी और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को पिलखुवा के रामलीला मैदान से जिला मुख्यालय तक जनजागरण यात्रा व ज्ञापन का ऐलान किया था। लेकिन पुलिस ने सोमवार की सुबह स्वर्ण समाज के लोगों को हाउस अरेस्ट कर लिया। हालांकि काफी संख्या में स्वर्ण और ओबीसी समाज के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे, उन्होंने राष्ट्रपति व केंद्र सरकार के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

स्वर्ण और ओबीसी समाज की आवाज़ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान के नेतृत्व में काफी संख्या में स्वर्ण और ओबीसी समाज के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने शिक्षा में समानता का अधिकार न मिलने, यू.जी.सी के नियमों को वापस लेने और आरक्षण में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि द...