Hapur News: युवा शक्ति देश और भाजपा की ताकत: रोहित मिश्रा
हापुड़, जुलाई 21 -- Hapur News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रथम हापुड़ आगमन पर सोमवार को उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। उन्होंने युवाओं की टीम को 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ देश की सबसे बड़ी ताकत है। तहसील चौराहे के निकट मंशा देवी के सामने उनका शिवम ठाकुर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। जबकि इससे पूर्व प्रशांत त्यागी मंडल अध्यक्ष, मोहित पाल, प्रशांत गौड़, अमन नारायण त्यागी असौड़ा द्वारा फूलों की बरसात तथा मालाओं से पहनाकर स्वागत किया गया। जिले की सीमा पर कुराना टोल के पास भाजयुमों जिलाध्यक्ष दीपक भाटी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.