Hapur News: युवती से युवक ने की छेड़छाड़
हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ पड़ोसी गांव निवासी युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसके गाल पर काटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी युवती ने बताया कि उसके ही मोहल्ला निवासी युवक उस पर बुरी नजर रखता है। कई बार आरोपी उसके साथ अभद्रता कर चुका है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घेर में जा रही थी। तभी घेर में आकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर गाल पर काटकर घायल कर दिया। पीड़िता के द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.