Hapur News: युवती के अपहरण का आरोप
हापुड़, जुलाई 23 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी गांव निवासी युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके गांव में पड़ोसी गांव से एक युवक फेरी करने के लिए आता था। उसने बताया कि उसकी 18 वर्ष की बेटी दो दिन पूर्व घर थी। जबकि वह किसी कार्य से बाहर गई थी। उन्होंने बताया कि देर शाम जब वह वापस आई तो देखा कि बेटी घर पर नहीं है। पीड़ित ने गांव में फेरी लगाने वाले युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.