Hapur News: युवती का फोटो लगाकर बनाई फर्जी आईडी
हापुड़, अगस्त 5 -- Hapur News: हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती की फर्जी आइडी बनाकर उसपर उसका फोटो लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने आरोपी महिला से इसकी शिकायत की। आरोप है कि आरोपी महिला ने पीड़िता के साथ अभद्रता की। अब युवती ने अारोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उसकी फर्जी आइडी बनाकर और उसका फोटो लगाकर बदनाम करने के उद्देश्य से जनपद मेरठ के गोकुलपुर कमालपुर मेडिकल कॉलेज निवासी सुनामी उर्फ भारती इस आइडी का संचालन कर रही है। जब युवती को इस बात की जानकारी हुई तो उसने आरोपी महिला से बातचीत करने की कोशिश की। जिस पर आरोपी महिला ने उसके साथ अभद्रता कर दी।थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.