हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के खिलाफ युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि आरोपी उसकी फोटो मोबाइल पर लगाकर स्टोरी लगा रहा है। जिससे उसकी बदनामी हो रही है। आरोपी के खिलाफ उसके पिता ने मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी जबरन उसे अपने साथ रखने की धमकी देकर जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवती का प्रार्थना पत्र कोतवाली हापुड़ नगर एक गांव निवासी युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया गया कि उसे गांव निवासी रोहन उसे बहला फुसलाकर ले गया था । जिसका मुकदमा उसके पिता द्वारा 1 फरवरी 2025 को कोतवाली में दर्ज कराया था। जिसमें आरोपपत्र न्यायालय में आ चुका है और आरोपी के वारंट चल रहे है। पीड़िता ने बताया कि इसी बीच...