Hapur News: युवती का अपहरण कर ले गया युवक युवती का अपहरण कर ले गया युवक
हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: हापुड़ । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव से एक युवक गांव की ही युवती का अपहरण कर ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को 5 जुलाई को गांव निवासी युवक सौरभ बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पुत्री के मिलने के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बरामद कराने की मांग की है। थाना प्रभारी हापुड़ देहात पारस मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.