Hapur News: युवती का अपहरण करने का आरोप
हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 21 वर्ष की बेटी गांव में स्थित परचून की दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। परिजन ने उसको तलाश किया तो मालूम हुआ कि उसकी बेटी को गांव निवासी युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। परिवार के लोगों ने युवक के परिजन से वार्ता की तो कोई जवाब नहीं मिल सका। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.