Hapur News: युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार
हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: पुलिस ने स्कूल आने जाने वाली छात्राओं और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने व अश्लील हरकतें करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ग्राम उबारपुर निवासी शाहरुख पुत्र तौहसीन है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नवादा अंडरपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं, युवतियों और छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसता था और अशोभनीय हरकतें करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: घर से आराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.