Hapur News: युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया
हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर निवासी व्यक्ति के साथ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। गांव निवासी शकील अहमद ने बताया कि शनिवार की शाम को उनका भतीजा हरिश अपने घेर मे दुध निकाल रहा था। तभी गांव के ही अफजल, अरवाज, सलमान, अजीम एक राय होकर अपने हाथो में लाठी डन्डे ओर लोहे कि राड लेकर घुस आये और पुराने विवाद को लेकर गाली गलोच करने लगे। उनके भतीजे ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.