Hapur News: युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 23 -- Hapur News: नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसके ही पड़ोसी युवक आए दिन उसको आते जाते छेड़छाड़ करता है। कई बार उसको मना कर दिया गया, लेकिन आरोपी नहीं मानता है। पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों आरोपी ने सोशल मीडिया से उसका फोटो लेकर अश्लील बना दिया। पीड़िता ने मना किया तो आरोपी ने उसको अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.