हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में ग्राम बदनौली की मढ़ैय्या निवासी युवक ने अपने भाई के साथ खड़े एक व्यक्ति पर पांच बार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया था। आनन फानन में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच आईसीयू में जंग लड़ रहा है। घायल के भाई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। गांव बदनौली की मढ़ैय्या वीरपाल ने बताया कि वह गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका पड़ोसी विशाल से विवाद चल रहा है। 17 अगस्त की रात करीब आठ बजे वीरपाल का पुत्र प्रेमचंद घर पर मौजूद था। तभी आरोपी विशाल वहां आया और गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। करीब एक घंटे बाद ...