Hapur News: युवक ने लगाया मारपीट करने का आरोप
हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी व्यक्ति ने गांव निवासी दो लोगों पर गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों वह चारा लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उसको देखकर गांव निवासी दो लोगों ने रोक लिया। उसके बाद उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर मारपीट पर उतारु हो गए। पीड़ित ने न्यायालय की शरण में जाकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.