हापुड़, अक्टूबर 19 -- Hapur News: नगर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी युवक ने चार लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी लोकेश ने बताया कि दो दिन पूर्व वह दुकान से सामान लेने के लिए गया था। वहां पर चार युवकों ने उसको देखकर गाली गलौज की। उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया, जबकि एक युवक ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...