Hapur News: युवक ट्रेन के आगे कूदा, दोनों पैर कटे
हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में शनिवार की शाम को घरेलू विवाद के चलते एक युवक स्कूटी पर सवार होकर रेलवे लाइन पर पहुंच गया। और आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे आ गया। हादसे में युवक के दोनों पैर घुटनों के पास से कट गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। घायल को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल की स्कूटी को कब्जे में लेकर घायल के परिजन को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को एक युवक स्कूटी पर सवार होकर रेलवे लाइन के पास पहुंचा। बताया गया कि युवक ने स्कूटी लाइन किनारे खड़ा कर दिया और ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। हादसे की सूचना मिलने पर आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.