Hapur News: युवक को शराब पिलाकर, गले पर चाकू से किया वार
हापुड़, अक्टूबर 14 -- Hapur News: हापुड़ । दोस्त को गाजियाबाद के गरिमा गार्डन से शराब पिलाकर हापुड़ लाने के बाद उसके गले पर चाकू से वार कर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घायल युवक असद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ के एलएलआरएम अस्पताल रेफर किया गया था। घायल के भाई ने उसके दोस्त वसीम पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी निवासी वसीम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराता है। जिसमें बताया गया कि उसका भाई असद गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में नौकरी करता है। 13 अक्टूबर की रात करीब ढाई बजे असद के दोस्त अमरोहा के मोहल्ला मुरादाबादी गेट निवासी वसीम ने फोन कर सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने असद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.