Hapur News: युवक को गोली मारकर किया घायल, मची अफरा तफरी
हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: मुलित त्यागी हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भंड़गपुर में दुकान पर सामान खरीदने गए दो युवकों के साथ चार युवकों का विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद खूनी संघर्ष के रूप में बदल गया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ितों पर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक हाथ में गोली के छर्रे लगने से वह घयाल हो गया। फायरिंग से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विवाद की शुरुआत बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ंगपुर निवासी विकास ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह अपने साथी ग्राम शेखपुर निवासी सुमित के साथ गांव में स्थित बब्बू की परचून की दुकान पर कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.