हापुड़, सितम्बर 29 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर बदनौली के जंगल में स्थित एक खेत में एक युवक की सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्याकांड से आसपास के क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख परिजन में कोहराम मच गया। हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फार्रेसिंक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृृतक की स्कूटी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर कालोनी निवासी अमन सागर (25 वर्ष) सोमवार की शाम को स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से घर...