Hapur News: युवक के साथ मारपीट कर किया घायल
हापुड़, नवम्बर 10 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मीनाक्षी रोड पर एक युवक के साथ चार युवकों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कासिमपुरा निवाली लक्की ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 8 नवंबर की रात को वह मीनाक्षी रोड स्थित एसबीआई के एटीएम के पास खड़े मोहल्ला मोरपुरा निवासी कुनाल, शक्तिनगर निवासी तनिष्क व दो अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.