हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: बिना किसी बात पर गांव निवासी एक व्यक्ति पर युवक ने गाली कर मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी कार को लाठी ड़ंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना हाफिजपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव झण्डा मुर्शरफपुर निवासी प्रवीन कुमार ने थाने में मकुदमा दर्ज कराया है जिसमें बताया कि शनिवार की सुबह अपने घर के बाहर टहल रहा था। इस दौरान गांव के ही अमित कुमार ने बिना किसी बात पर उसके साथ गाली गलौच करने लगा। आरोप है कि जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर कार को लाठी ड़ंडों से तोड़फोड कर दी। जिससे पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...