Hapur News: युवक का अपहरण कर मारपीट, तमंचे के बल पर मांगे पांच लाख रुपये
हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल निवासी नौशाद के साथ मारपीट, मोबाइल छीनने और तमंचे के बल पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, बुधवार देर रात नौशाद के पास एक कॉल आई, जिसमें उसे खेड़ा गेट के पास बुलाया गया। वहां पहुंचे तो कुछ लोगों ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और परतापुर रोड की ओर ले गए। आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर पांच लाख रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उसने पांच लाख रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने तीन लाख रुपये देने का दबाव बनाया। किसी तरह उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.