हापुड़, अगस्त 31 -- Hapur News: नगर के आर्य समाज हापुड़ में वेद प्रचार उत्सव का रविवार को शुभारंभ प्रातः काल में वैदिक यज्ञ से हुआ। प्रातः कालीन सभा में खतौली से पधारे सरस भजनोपदेशक भूपेन्द्र आर्य ने अपने सुमधुर भजनों के द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ओंकार प्रभु नाम जपा करो, चमकता हुआ सितारा ऋषि दयानंद आदि वैदिक विचारधारा तथा राष्ट्रीय विषयों पर आधारित अन्य भजन भी सुनाए। मेरठ से पधारे सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजय याज्ञिक ने वैदिक यज्ञ को समस्त बृहंमान्ड का केंद्र बतलाते हुए विस्तार पूर्वक सरल शब्दों में श्रोताओं को समझाया। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान सुरेश सिंहल, मंत्री अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन आर्य, उप-प्रधान संजय शर्मा, चमन सिंह शिशोदिया, सुरेंद्र कबाड़ी, सुरजीत सिंह, सचिन ढाका, विशाल आर्य, अनिल कसेरा, अनिल आर्य, न...