Hapur News: मोर को अजगर ने निगला, ग्रामीणों में मची अफरा तफरी
हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर काकौड़ी के जंगल में एक अजगर ने मोर को निगल लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मोर को किसी तरह छुड़ाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों का रेस्क्यू किया। अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। जबकि मोर का विधिवत पोस्टमार्टम कराया जाएगा उसके बाद उसके शव का निस्तारण कराया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को कुछ ग्रामीण जंगल की तरफ जा रहे थे। तभी ग्रामीणों की नजर जंगल में बैठे अजगर पर पड़ी। देखा कि अजगर एक मोर को निकल रहा है। जिसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। मोर को बचाने का प्रयास किया था और उसे छुड़ा भी लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.