हापुड़, सितम्बर 28 -- Hapur News: हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में जरौठी रोड स्थित शराब की कैंटीन पर एक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए रस्सी से हाथ पैर बांधकर डंडे, लोहे की रॉड से जमकर मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पीड़ित को अधमरी हालत में छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला पन्नापुरी निवासी मिथुन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि 21 सितंबर की सुबह को वह किसी कार्य से गढ़ चुंगी फ्लाईओवर के नीचे गया था। यह भी पढ़ें- Bagpat News: दाखिल खारिज को लेकर लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल वहां पर मोहल्ला जगन्नाथपुरी निवासी मोहित शर्मा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया और पीड़ित को जरौठी मार्ग पर स्थित शराब के ठेके की...