हापुड़, अक्टूबर 5 -- Hapur News: मुक्ति स्थल में हर तरफ गंदगी की भरमार और कूड़ा कचरा पड़ा होने से दिवंगतों का दाह संस्कार करने आने वालों को दुर्गंध झेलने के साथ ही भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, परंतु जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या को दूर कराने की तरफ कोई तवज्जोह देने को तैयार नहीं हैं।

विकास योजनाओं की विफलता हरिद्वार को उत्तराखंड में शामिल करने के बाद उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने सन 2001 में सदियों से उपेक्षित महाभारत कालीन गढ़ ब्रजघाट गंगानगरी को मिनी हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने का बीड़ा उठाया था, जिसको लेकर विकास योजनाओं का लंबा चौड़ा खाका भी तैयार कराया गया था। हालांकि उनमें से चंद योजनाओं को छोड़कर शेष विकास योजनाओं पर कोई भी अमल संभव नहीं हो पाया है। इसके चलते देश की राजधानी दिल्ली से लेकर हरियाणा, राजस्थान समेत...