हापुड़, अक्टूबर 28 -- Hapur News: मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रधानाध्यापिका रेनू चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, नारी सशक्तिकरण गीत और डांडिया नृत्य के माध्यम से महिला सम्मान, बालिका सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। दीपा भाटी ने शिक्षकों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन रोमा सिंघल ने किया।इस अवसर पर भारत शर्मा, संजय यादव, अनीता सत्या, मोहम्मद रिजवान, सूरजपाल सिंह, सीमा तोमर, ऋतु श्रीवास्तव, मानसी भटनागर, आकृति सिंह, मधुरानी, विजेता सिंह, कुसुमलता, जयश्री, शानू खन्ना, वंदना ...