Hapur News: मेले में महिला की सोने की चेन-लॉकेट चोरी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सितम्बर 22 -- Hapur News: हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा में लगे माता के मेले में पूजन करने गई महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट चोरी होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संतनगर, बुराड़ी दिल्ली निवासी दीपक त्यागी ने बताया कि वह 21 सितंबर को अपनी माता सविता त्यागी के साथ बनखंडा में लगे माता के मेले में पूजन करने आए थे। इसी दौरान चोर उनकी माता के गले से लाखों रुपये कीमत की सोने की चेन और लॉकेट चोरी कर ले गए। वहीं, बनखंडा निवासी बबली की भी चेन चोरी होने की जानकारी सामने आई है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार करते हुए घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.