हापुड़, नवम्बर 15 -- Hapur News: जनगणना के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। इसमें भी स्व-गणना का प्रावधान रखा गया है। आज से स्व-गणना का कार्य शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा मजबूत तैयारियां की गई हैं। घर बैठे लोग अपनी व परिवार के सदस्यों की गणना कर सकेंगे क्योंकि, इस बार गढ़ गंगा मेला भी है। यहां पर भी प्रशासन ने स्व-गणना कराने के लिए जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कार्तिक पूर्णिमा मेला अब धीरे धीरे रंगत में आ गया है। यहां पर मौज-मस्ती के बीच नागरिक गंगा किनारे भी अपना व परिवार के सदस्यों का आनलाइन फार्म भर सकेंगे। यहां जागरुक करने वाले मौजूद कर्मचारी उनका सहयोग करेंगे। अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह हेल्पलाइन नंबर 1855 व व्हाट्सएप नंबर 18001801855 पर अवगत करा सकता है। मेला अधिकारी श्रीराम सिंह ने बताया कि 16 नवंब...