हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम दस्तोई में लगे मेले में गांव के ही पांच लोगों ने धारदार हथियारों से वार कर दो लोगों को घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम दस्तोई निवासी मुकुल ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया क गांव में मेला लगा था। मेला देखने के लिए वह प्रियांशु के साथ गया था। जहां उसे गांव के ही राजू, दीपक, आशीष, मन्नू और बिट्टू ने धारदार हथियार से वार कर उन दोनों को घायल कर दिया। मेले के मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें आरोपियों से बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।घायलों को उपचार के लिए परिजन अस्पताल ले गए। क...