Hapur News: मेरठ रोड को लेकर लोगों में रोष व्याप्त बढ़ा
हापुड़, सितम्बर 25 -- Hapur News: बार-बार शिकायत और आंदोलन के बावजूद गढ़-मेरठ मार्ग में हुए गहरे गड्ढे ठीक नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने विरोध जताया है। उन्होंने शीघ्र ही समस्या का समाधान न करने पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। स्थानीय निवासी जितेंद्र सागर, सलमान अली, सबाहत अली, दीपक कुमार ने कहा कि शासन और प्रशासन पूरी तरह निरंकुश हो चुका है। गढ़-मेरठ मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा प्राप्त है। इसके बावजूद इस मार्ग में करीब तीन किलोमीटर तक गहरे गड्ढे लंबे समय से हैं। क्षतिग्रस्त सड़क हादसों का कारण बन रही है। लंबे समय से लगातार ग्रामीण, किसान संगठन समेत स्थानीय लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। हर बार प्रशासनिक स्तर से आश्वासन दिया जाता है। लेकिन सड़क पर पैबंद लगाकर छोड़ दिए जाते हैं। एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.