Hapur News: मेरठ रोड को ठीक करने के लिए दिया ज्ञापन
हापुड़, सितम्बर 29 -- Hapur News: लोकजन शक्ति पार्टी राम विलास पासवान के पदाधिकारियों ने मेरठ मार्ग की हो रही बदहाली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को एक शिकायती पत्र देकर शीघ्र ही समस्या का निस्तारण करने की मांग की है। पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष अशोक कुमार कर्दम समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम श्रीराम सिंह यादव को एक शिकायत पत्र दिया। दिए गए शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि मेरठ मार्ग पिछले काफी समय से जर्जर हो चुका है, इसको ठीक कराने के लिए कई बार मांग उठी है, लेकिन कोई भी अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने शीघ्र ही मेरठ मार्ग को ठीक करने की मांग की है। वहीं उन्होंने मेला मार्ग की सड़क को भी ठीक कराने की मांग की है।वहीं किसानों के गन्ने का भुगतान कराने की मांग की है। जबकि बाबा साहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.