हापुड़, जुलाई 10 -- Hapur News: मेरठ में लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को गढ़ बार एसोसिएशन और आर्थिक शैक्षिक समानता अभियान के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले की गहनता से जांच करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। गढ़ बार एसोसिएशन और आर्थिक शैक्षिक समानता अभियान के पदाधिकारियों ने एसडीएम श्रीराम सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि ग्राम विरोट थाना-रोहटा जिला मेरठ निवासी छात्रा ललिता गौतम का अपहरण करके हत्या करने को लेकर आठ जुलाई को छात्रा ललिता गौतम के परिवार के साथ निहत्थे बुजुर्ग, महिलाऐं व बच्चे शांति पूर्ण तरीके से जिलाधिकारी मेरठ को प्रार्थना-पत्र देने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- थप्पड़ कांड की देशभर में गूंज, फोन पर एसएसपी को धमकी इसी दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा पहले से ही कलक्ट्रेट का गेट बंद...