हापुड़, नवम्बर 15 -- Hapur News: शास्त्रीनगर सेक्टर-13 निवासी पूर्व रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा के मकान में रविवार दिनदहाड़े 25 लाख की चोरी हो गई। घटना के समय आशु शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ हापुड़ अड्डे बाजार में गए थे। दो नकाबपोश किशोरों ने घटना को 35 मिनट में ही अंजाम दिया और फरार हो गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपियों की तलाश में टीम को लगाया गया है। फिलहाल चोरी की तहरीर नौचंदी पुलिस को दी गई है।

आशु शर्मा और उनके परिवार का परिचय आशु शर्मा पूर्व रणजी खिलाड़ी है और वर्ष 2000 से 2003 के बीच यूपी की टीम में खेलते थे। वर्तमान में वह पत्नी और बच्चों के साथ शास्त्रीनगर सेक्टर-13 के मकान नंबर 566 में रह रहे हैं। आशु शर्मा रेलवे में टीटी है और हापुड़ में तैनाती चल रही है। उनके मकान के नीचे के हिस्से में किरायेदार रहते है...