हापुड़, जुलाई 25 -- Hapur News: क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड स्थित आरएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में ईशान सिंह को जेईई एडवांस्ड में 1852वीं रैंक हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, माही सिंह ने नीट परीक्षा में 9990वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर के बीडीओ विजय कुमार यादव, विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार, प्रधानाचार्या डॉ. सीमा मलिक और गन्ना समिति सिंभावली के पूर्व अध्यक्ष संजीव त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने छात्रों को नकद राशि, प्रतीक चिन्ह और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने दोनों छात्रों क...