Hapur News: मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित
हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: नगर के स्याना रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाना में जमीयत उलेमा के तत्वावधान में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीयत उलेमा के अध्यक्ष हज़रत मौलाना मोहम्मद अय्यूब ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ कारी शकील द्वारा पवित्र क़ुरआन के पाठ से हुआ। इसके पश्चात कारी मोहम्मद उस्मान ने नात-ए-पाक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन हिफ़्ज़ुर्रहमान क़ासमी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. शुऐब साहब ने जमीयत उलेमा को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल विद्यार्थियों की सफलता का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.