Hapur News: मुर्गी फार्म पर हजारों के सामान की लूट, 13 दिन बाद चोरी में हुआ मुकदमा दर्ज
हापुड़, अगस्त 15 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर छपका निवासी एक मुर्गी फार्म संचालक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हथियारबंद बदमाशों द्वारा मुर्गी फार्म से सामान लूटे जाने की घटना के 12 दिन बाद चोरी में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित ने पुलिस पर मामले को टालने और तहरीर बदलवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित कैलाश चंद के अनुसार वह पिछले करीब तीन वर्षों से गांव में मुर्गी फार्म संचालित कर रहा है। फार्म की देखरेख वह अपने भतीजे अमित के साथ करता है और दोनों रात में भी वहीं रुकते हैं। आरोप है कि दो अगस्त की रात करीब 12:35 बजे एक सेंट्रो कार में सवार चार-पांच अज्ञात बदमाश हथियारों के साथ फार्म पर पहुंचे। बदमाशों ने दोनों को आतंकित करते हुए जान से मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.