हापुड़, अक्टूबर 29 -- Hapur News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) चंद्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में एनएच0-9 चोटीवाला ढाबा हापुड़ के पास वाहन महिंद्रा वीरा को रोककर बुधवार की रात करीब दस बजे जांच की। वाहन से 600 किलोग्राम पनीर भंडारित होता पाया गया। यह मुरादाबाद से दिल्ली सप्लाई भेजा जा रहा था। पनीर में खट्टेपन के साथ दुर्गन्ध आ रही थी। इसे विभाग की टीम ने तत्काल गढ्ढा खुदवाकर नष्ट कराया। इसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 81 हजार 488 रूपए थी। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) चंद्र शेखर मिश्र ने बताया कि सूचना के आधार पर एनएच-09 पर चोटीवाला के पास एक महिंद्रा वीरा गाड़ी को रोका गया। वाहन में करीब 600 किलोग्राम पनीर भंडारित था। यह पनीर वाहन में एक प्लास्टिक ड्रम, एक बड़े फ्रीज़र व दो बड़ी पेटियों में भंडारित था, जिसे...