Hapur News: मुदाफरा के जंगल से 14 खंभों से बिजली के तार हुए चोरी
हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुदाफरा के जंगल से तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने 14 खंभों की बिजली की लाइन चोरी कर ली। इससे कई नलकूप बंद होने से किसानों के सामने सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो माह पहले भी बीस खंभो के बिजली के तार और नलकूपों से स्टार्टर चोरी हो चुके हैं। लेकिन पुलिस वारदात का पर्दाफाश नहीं कर पा रही है। चोर बार बार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द वारदातों का पर्दाफाश कराने की पुलिस से मांग की है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुदाफरा से करीब 14 खंभों की बिजली की लाइने चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह को जब ग्रामीण खेतों पर गए तो उन्हें वारदात की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.