Hapur News: मुख्यमंत्री को देखने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच मुख्य गेट के पास नंगे बिजली के तार, हादसे को दावत देती दिखी व्यवस्था
हापुड़, नवम्बर 14 -- Hapur News: गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए महिला, पुरुष और बच्चे भी मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास खड़े दिखाई दिए। इसी दौरान मेला स्थल पर जिला पंचायत की ओर से कराई गई विद्युत सजावट की व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई। मुख्य गेट पर लाइट लगाने के लिए बिछाए गए बिजली के तार अव्यवस्थित और खुले हुए दिखाई दिए। तारों को सुरक्षित तरीके से ढकने अथवा व्यवस्थित करने की समुचित व्यवस्था नजर नहीं आई। हैरानी की बात यह रही कि जिस स्थान पर बिजली के तार खुले पड़े थे, वहीं महिलाएं छोटे बच्चों को लेकर खड़ी थीं। यह भी पढ़ें- Hapur News: लोकल फॉर वोकल पर आधारित होगा गढ़-तिगरी गंगा मेला : योग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.