Hapur News: मुख्यमंत्री के समक्ष उठेगा रामलीला मैदान के कब्जे का मुद्दा
हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: श्री रामलीला समिति (रजि.) हापुड़ की प्रधान विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समिति के संरक्षक अनिल आजाद के निवास रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा। इस दौरान रामलीला मैदान की चारदीवारी के निर्माण, अवैध कब्जे हटाने और मैदान के आसपास संचालित मीट-मुर्गे की दुकानों को बंद कराने की मांग करेगा। समिति ने कहा कि रामलीला मैदान की चारदीवारी निर्माण और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होते ही कुछ भू-माफिया सक्रिय हो गए है। यह रामलीला मैदान में लगने वाले साप्ताहिक बाजार श्रीराम बाजार के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.