Hapur News: मुकदमे की नकल मांगने पर महिला ने लगाये अभद्रता का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 12 -- Hapur News: गढ़ कोतवाली में बेटी से छेड़छाड़ के मामले में दर्ज मुकदमे की एफआईआर की कॉपी लेने पहुंची महिला ने हेड कांस्टेबल पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत सीओ से कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, उनकी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर गढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। नौ अक्तूबर को वह इसी मुकदमे की एफआईआर की कॉपी लेने कोतवाली पहुंची थीं। महिला का आरोप है कि उस समय ड्यूटी पर मौजूद एक हेड कांस्टेबल फोन पर बात कर रहा था। बातचीत खत्म होने के बाद जब उन्होंने मुकदमे की कॉपी मांगी तो पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल ने उनके साथ गाली-गलौज की और कोतवाली आने को लेकर सवाल करते हुए उन्हें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.