हापुड़, अगस्त 18 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर मुकदमा वापस लेने और फैसले का दवाब बनाने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव मोड़ी कला निवासी जुबैदा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 25 जुलाई को गांव के ही कलुमद्दीन, कमरुद्दीन, सलमा, शन्नो, निजामुद्दीन उसके जबरन घर में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने गाली गलौच करनी शुरु कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे जुबैदा गंभीर रुप से घायल हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी। आरोप है कि अब आरोपी पीडिता से मुकदमा वापस लेने के लिए व फैसले का दवाब बना रहे है। आरोपियों...